प्रयागराज, अप्रैल 16 -- गोविंदपुर स्थित भूमिगत जलाशय से अप्रैल में ही जलापूर्ति शुरू करने की तैयारी है। जल निगम गोविंदपुर स्थित पीडीए की आवास योजना में बने भूमिगत जलाशय से आपूर्ति की तैयारी युद्ध स्तर पर कर रहा है। बिजली का काम पूरा हो चुका है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 'बोले प्रयागराज के तहत तीन मार्च को 'गंगा किनारे बसेरा, 15 नलकूप, फिर भी हजारों घरों को नहीं मिलता पर्याप्त पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें क्षेत्र के पेयजल संकट को दूर करने के लिए चार साल पहले नौ करोड़ की लागत से बनाए गए भूमिगत जलाशय से एक बूंद पानी सप्लाई नहीं होने का जिक्र था। जल निगम ने इसको संज्ञान में लेकर जलाशय से आपूर्ति शुरू करने पर काम शुरू किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि बिजली का काम पूरा हो चुका है। जलाशय की साफ-सफाई की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.