धनबाद, दिसम्बर 24 -- कतरास, प्रतिनिधि। गोविंदपुर क्षेत्र के एरिया-तीन में मंगलवार को स्थानीय विक्रेताओं के सशक्तीकरण और क्षमता विकास के उद्देश्य से एक विशेष वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम हुआ। इस दौरान क्रय पदाधिकारी ने स्थानीय सप्लायरों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। क्रय पदाधिकारी अमित कुमार ने पारदर्शिता, समयबद्ध आपूर्ति और गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सप्लायरों को कार्य प्रणाली, गुणवत्ता मानक व आपूर्ति प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। इस अवसर पर सामग्री प्रबंधक जॉनसन बेसरा के अलावा स्थानीय सप्लायर रंधीर कुमार, कुंदन शर्मा, अभय ओझा, मनोज कुमार सुमन, सुनील कुमार, सलीम अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.