गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- मोदीनगर,संवाददाता। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गोविन्दपुरी कॉलोनी स्थित पुलिस चौक के पास सोमवार दोपहर को बाइक सवार बदमाश बच्चे को स्कूल से लेकर आ रही महिला के गले से सोने के चेन लूटकर फरार हो गए। महिला सिपाही की पत्नी है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस चौकी में सूचना दी है। गोविन्दपुरी पुलिस चौकी प्रभारी में सिपाही लक्की पाल परिवार सहित रहते है। वह मोदीनगर एसीपी कार्यालय में तैनात है। उनकी पत्नी सविता देवी अपने बच्चे को लेकर स्कूल से वापस आ रही थी। दोपहर डेढ बजे के आसपास जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर विशाल मेगा मार्ट के पास गोविन्दपुरी पुलिस चौकी के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला के गले से सोने के चेन लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर लोगों ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया,लेकिन वह हाथ नहीं आए। महिला ने गोविन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.