कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर में दस दिन पहले मोबाइल शॉप में हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो पाया, वहीं कुछ ही दूर स्थित एक और मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि आवाज सुनकर चौकीदार की आंख खुली और वह शोर मचाने लगा, जिसके बाद शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे चोर भाग निकले। हालांकि, इससे पहले उन्होंने एसी के आउटर को तोड़ कर उससे कॉपर के तार निकाल लिए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अफीमकोठी स्थित एल्डिको अपार्टमेंट निवासी गौरव भाटिया की गोविंदनगर के नंदलाल चौराहे के पास ही श्याम टेलीकाम के नाम से मोबाइल शाप है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक सोमवार रात करीब 2:30 बजे दो चोर उनकी दुकान के पास पहुंचे और ताले तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, वह ताले तोड़ने में नाकाम रहे। इस पर ...