देहरादून, फरवरी 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बसंत विहार थाना क्षेत्र के गोविंदगढ़ में पुरानी रंजिश और कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर बुधवार को क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि एक पक्ष से सुखमीत सिंह ने आरोप लगाया है कि जब वह जिम जा रहे थे, तब जगीर सिंह, टिंकू, रिंकू और अवतार सिंह ने उसे रोककर गाली-गलौज की और हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और ईंटों से सुखमीत, उसके भाई प्रेम सिंह और घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष से जगीर सिंह ने पुलिस को बताया कि विवाद पड़ोसी गुरबख्श के घर के बाहर कार खड़ी करने से शुरू हुआ। कार हटाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.