नोएडा, दिसम्बर 8 -- नोएडा, संवाददाता। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्‍लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के बाद जिले के 164 क्लब, रेस्टोरेंट और बार की जांच शुरू हो गई। बिजली, दमकल और आबकारी की टीमों ने संयुक्त रूप से सोमवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों, निकासी और प्रवेश द्वार आदि की जांच की गई। शहर में 164 रेस्तरां और बार हैं। टीमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बार और पब की जांच कर रही हैं। यहां फायर विभाग की टीम ने अग्निसुरक्षा यंत्रों, रेस्टोरेंट, बार में प्रवेश और निकास की जांच कर रही है। बार की अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच के साथ इलेक्ट्रिक वायरिंग भी देखी जा रही है। सभी संचालकों को चेतावनी दी जा रही है कि जो भी कमियां हैं उन्हें तत्काल ठीक करा लिया जाए। क्षमता के अनुसार ही पब, बार और रेस्टोरेंट में लोगों का प्रवेश दिया...