नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग में मारे गए दिल्ली के चार लोगों के परिवार को मुख्यमंत्री ने 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। दिल्ली के सादतपुर एक्सटेंशन निवासी व्यवसायी विनोद कुमार, अनिता जोशी, सरोज जोशी और कमला जोशी की दर्दनाक मौत इस हादसे में हो गई थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे। दिल्ली सरकार ने इस गंभीर त्रासदी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि गोवा आगजनी हादसे में दिल्ली के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक थी। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का परिणाम भी थी। हादसे के तुरंत बाद वो परिजनों से जाकर मिले और मुख्यमंत्री द्वारा मृत...