मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- एंबिएंस एकेडमी के तीन छात्रों ने गोवा में गत 30 जनवरी को आयोजित हुई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक एवं 4 कांस्य पदक जीतकर बुधवार को वापस लौटे। प्रतियोगिता में छात्र आदित्य राज सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं छात्र अर्णव वर्मा एवं अनित चौधरी ने दो-दो कांस्य पदक जीते। स्केटिंग फेडरेशन की ओर से स्वर्ण पदक विजेता छात्र आदित्य राज सिंह को 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि कांस्य पदक विजेता अर्णव वर्मा एवं अनित चौधरी को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर छात्र आदित्य राज सिंह का चयन इंडोनेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रब...