हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी की महिला सेल में आ रहीं कुछ शिकायतों ने पुलिस की काउंसलिंग टीम को हैरत में डाल दिया है। पत्नियों की शिकायत है कि शादी से पहले उनके पति ने गोवा और शिमला घुमाने के ख्वाब दिखाए, लेकिन बाद में नैनीताल घुमाकर पल्ला झाड़ लिया। पति अब नौकरी का तनाव और वित्तीय समस्या बताते हैं। इसी वजह से घर में रोज झगड़ा-फसाद हो रहा है। हल्द्वानी महिला सेल में एक साल में 1428 शिकायतें पत्नियों की आई। इनमें 80 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं की उम्र 22 से 32 साल है। अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं जिनकी शादी को अभी छह महीने या तीन से चार साल हुए हैं।गोवा और कश्मीर घुमाने का किया था वादा पिथौरागढ़ की 24 वर्षीय नवविवाहिता ने पति के खिलाफ झगड़े की शिकायत दी। कहा कि शादी से पहले पति ने गोवा घुमाने का वादा किया था अब नैनीताल घुमाकर पल्ला झाड़ दिया हैं। छोटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.