नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- म्यूजिक, डांस और मस्ती के बीच गोवा के क्लब में भड़की जिंगारी ने 25 लोगों की जिंदगी छीन ली। भीषण हादसा गोवा के अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड समेत देशभर के कई परिवारों को कभी नहीं भरने वाला जख्म दे गया। दिल्ली-गाजियाबाद के एक परिवार के भी चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी को बचाने के बाद तीन सालियों को निकालने के लिए अंदर गए विनोद जोशी उनके साथ ही अग्निकांड का शिकार हो गए। अपनी तीन बहनों और पति के साथ 4 दिसंबर को गोवा गईं भावना जोशी की जिंदगी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह तबाह हो गई। उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में शनिवार देर रात जब आग लगी तो उसमें भावना जोशी पति और तीन बहनों के साथ मौजूद थीं। डांस के बीच हुई आतिशबाजी से जैसे ही क्लब में आग भड़की, अफरा-तफरी मच गई। लोग जान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.