देहरादून, दिसम्बर 9 -- गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात हुए अग्निकांड में उत्तराखंड के नौ लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच लोग क्लब के स्टाफ में शामिल थे जिनमें तीन गढ़वाल जबकि दो कुमाऊं मंडल से थे। हादसे में जान गंवाने वाले अन्य चार लोग मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे और गोवा घूमने गए थे। हादसे में जान गंवाने वालों में तीन सगी बहनें भी थीं। पौड़ी के छानी गांव का 29 वर्षीय सुमित नेगी, तीन माह पूर्व नौकरी के लिए गोवा गया था। सुमित इन दिनों हादसे का शिकार बने 'बर्च बाई रोमियो लेन'क्लब में शेफ था। बताया जा रहा है कि क्लब में आग लगने के बाद दम घुटने से सुमित की मौत हो गई। क्लब हादसे में देवप्रयाग के संकुल्ड गांव के 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह की भी जान चली गई। उसके पिता संता सिंह करीब आठ साल से लापता हैं। पति की गुमशुदगी से व्यथ...