मथुरा, फरवरी 24 -- मथुरा गोवर्धन रोड पर बनाई जा रही बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई जा रही आलीशान कालोनी पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कालोनी में बने 14 कॉटेज के साथ आफिस को सील किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कालोनी के निर्माण को लेकर क्षेत्र के अभियंता से कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने निर्माण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसके बाद मामले से प्राधिकरण सचिव को अवगत कराया गया, इसके बाद कार्रवाई हो सकी। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता पंकज शुक्ला ने बताया कि श्याम सिंह और हेमंत अग्रवाल द्वारा 35 हजार वर्ग मीटर के बड़े भू-भाग पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृति कराए सड़क, बाउंड्रीवाल और बिजली के पोल खड़े कर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.