कोडरमा, सितम्बर 22 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो में रविवार को गुरहा मैदान में गोवर्धन पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबाशचंद्र यादव ने की। इसमें गोवर्धन पूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारी, पूजा के दौरान जागरण कार्यक्रम के आयोजन और राधा-कृष्ण मंदिर के लिए भूमि चयन जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति का पुनर्गठन भी किया गया। इसमें सुबाशचंद्र यादव को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रामचंद्र यादव को सचिव, सुरेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष और अर्जुन यादव को संगठन सचिव बनाया गया। इसके अलावा हीरालाल यादव, महेश यादव, धानेश्वर यादव, बबलू यादव, अशोक यादव, अमित यादव और बालेस्वर यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सह कोषाध्यक्ष के रूप में सकलदेव यादव और राजकुमार यादव का चयन हुआ। अजय यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.