अलीगढ़, नवम्बर 6 -- अलीगढ़। श्री कृष्णा भक्ति क्लब के तत्वाधान में वैष्णो स्ट्रीट अपार्टमेंट श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास डॉ. ऋषभ देव ने गोवर्धन पूजा का सुंदर वर्णन किया। नन्द उत्सव व श्रीकृष्ण भगवान की बाल लीला का वर्णन किया। भोलेनाथ भगवान लल्ला श्रीकृष्ण के दर्शन करने आए, पूतना वध, माखन लीला, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग से गोवर्धन पूजन कर कई भजन किए। भक्त भजनों पर झूमे। कथा में मुख्य यजमान ठा. विश्वजीत सिंह, अमृता सिंह, दिग्विजय सिंह, ठा. देवेंद्र पाल सिंह, ठा. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. एनपी सिंह, अलोक प्रताप सिंह, मोहित, कृष्ण कांत, मनोज गुप्ता, पूजा गुप्ता, राजीव, पूनम, अर्चना, सुधा, मिनाक्षी, ऊमा, वर्षा, डोली, सूरज, गीता, भूपेश, शुभम, हरीश चंद्र, संजीव आनंद माहेश्वरी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...