हाथरस, अक्टूबर 23 -- हाथरस। गोवर्धन पूजा को लेकर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला मनी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। उलके बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी अतुल कुमार कौशिक व उनके परिवार के लोग गोवर्धन दर्शन करने के लिए गाड़ी से गए थे। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी गए थे। यहां पर साथ गए गांव के लोगों व अतुल कुमार कौशिक के परिजनों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इसी बात को लेकर गांव लौटते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष से मानिका पुत्री ग्रीस कौशिक, अतुल व संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.