सहारनपुर, सितम्बर 19 -- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर भागवतात्ताचार्य महामनस्विनी साध्वी पद्महस्ता भारती ने गोवर्धन पूजन और रासलीला के दिव्य प्रसंगों को प्रस्तुत किया। साध्वी पद्महस्ता भारती ने 'गोवर्धन शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि जिस संकल्प से गो-माता की संख्या में वृद्धि हो, वही गोवर्धन पूजा है। उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे 'गो संरक्षण व संवर्धन कार्यक्रम - कामधेनु की चर्चा करते हुए कहा कि गो भारतीय संस्कृति का आधार है। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, किरनजीत सिंह संधु, पूर्व महापौर संजीव वालिया, समाजसेवी पाली कालड़ा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.