मथुरा, जनवरी 11 -- थाना गोवर्धन पलिस ने जेल में बंद छह साइबर शातिरों को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की गयी। उनकी निशादेही से पुलिस टीम ने साइबर अपराध में प्रयोग किये गये छह मोबाइल और नौ सिम कार्ड बरामद करने के बाद समय से जेल भिजवाया। बताते चलें कि एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा के नेतृत्व में दो टीमों ने चार गांव देवसेरस,मुडसेरस,नगला अकातिया,दौलतपुर में घेराबंदी कर दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने 37 टटलुओं को गिरफ्तार कर चालान किया था। इनमें से छह मोबाइलों को छिपा गये थे। इस पर थाना गोवर्धन पुलिस ने इनकी पीसीआर के लिये प्रार्थनापत्र दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि कोर्ट ने शनिवार को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक पीसीआर दी थी। इस पर पुलिस टीम ने जेल से बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.