संभल, अक्टूबर 22 -- संभल। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बुधवार को विकासखंड बहजोई के घासीपुर स्थित गो आश्रय स्थल का नजारा कुछ अलग ही था। यहां गायों की रंभाती आवाजों के बीच प्रशासन की सबसे बड़ी कुर्सियों पर बैठे लोग सिर झुकाए खड़े थे। हाथ में पूजा की थाली, होंठों पर मंत्र और मन में सेवा भाव। जिले के डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने खुद गायों की पूजा कर न सिर्फ सनातन संस्कृति की मिसाल पेश की, बल्कि गोसेवा ही पर्यावरण सेवा है। यह गूढ़ संदेश भी आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने गोमाता को माला पहनाकर, आरती उतारकर और चारा खिलाकर गोवर्धन पूजा का आध्यात्मिक महत्व बताया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने गायों को चारा खिलाया और गौ संरक्षण के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.