अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़ संवाददाता। जेल रोड पर वैष्णो मैनर अपार्टमेंट में चल रही कथा में शुक्रवार को कथा वाचक ने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने बृजवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश देकर देवराज इंद्र के दंभ का दमन किया। इस प्रसंग को सुनकर श्रोताओं में कृष्ण भक्ति की लहर दौड़ गई। कथा वाचक मनोज मिश्र ने बताया कि देवराज इंद्र ने मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। बृजवासियों को बारिश से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। लगातार सात दिन तक मूसलाधार बारिश होती रही। भगवान सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को उठाए रहे। बृजवासी गोवर्धन पर्वत के नीचे सुरक्षित रहे। तभी से अन्नकूट पूजा के रूप में गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई। इस तरह भगवान ने देवराज इंद्र के दंभ का दमन किया। इस...