आगरा, दिसम्बर 27 -- भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनुपम संगम रविवार और सोमवार को गोवर्धन धाम में साकार होगा। इस दौरान श्री गिरिराज जी सेवा मंडल, आगरा द्वारा दो दिवसीय 56 भोग दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। वैदिक अनुष्ठान, दिव्य श्रृंगार, भजन संध्या और विराट परिक्रमा से सुसज्जित यह महोत्सव श्रद्धालुओं को गौलोक की अनुभूति कराएगा। महोत्सव की पूर्व संध्या पर विजय नगर, आगरा में आयोजित बैठक में श्री गुरु काष्र्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में होने वाले आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संस्था के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ रविवार को गोविंद अभिषेक के साथ होगा। हरिओम महाराज के पावन सानिध्य में 11 ब्राह्मणों द्वारा स्वर्ण जड़ित शंख से ठाकुर का अभिषेक वैदिक विधि-विधान से संपन्न किया ...