मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। लाजपत नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास पंडित श्री राधे राधे ने भगवान गोवर्धन की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए ही गोवर्धन पर्वत उठाया। श्रद्धालुओं ने पंडाल में बने कृत्रिम गोवर्धन की परिक्रमा भी की। व्यवस्था में मुख्य रूप से पंडित मनमोहन तिवारी, संजय अरोड़ा, गौरव अनेजा, काले पहलवान, राजीव गुंबर, लवी अरोड़ा, तुषार अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...