मुरादाबाद, फरवरी 5 -- सूरज नगर लाइन पार स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास देवेंद्र शास्त्री ने गोवर्धन पर्वत की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पहले वृंदावन में ग्वाले गाय चराने से पहले इंद्र देव की पूजा किया किया करते थे। बाद श्री कृष्ण की पूजा शुरू कर दी इससे नाराज होकर इंद्र देव ने मूसलाधार वर्षा की। श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊंगली पर उठाकर ग्वालों को बरसात से बचा लिया। तभी से वहां गोवर्धन पर्वत की आराधना शुरू हो गई। अब इसकी परिक्रमा मात्र से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। व्यवस्था में राजेश शर्मा, दीपक चौरसिया,सुमन शर्मा,राधा रानी, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.