फिरोजाबाद, मई 28 -- टूंडला। भागवत कथा के पांचवे दिन गोवर्धन कथा का वर्णन कथा व्यास आचार्य सोनम किशोरी ने किया। जिसे सुन श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये। गांव बजेहरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य सोनम किशोरी ने कहा कि जब भगवान कृष्ण ब्रज में थे, तो उन्होंने देखा कि ब्रजवासी इंद्र देव की पूजा कर रहे हैं, जो वर्षा के देवता हैं। भगवान कृष्ण ने अपनी माता यशोदा को भी इंद्र की पूजा करते हुए देखा और उनसे पूछा कि वह इंद्र देव की पूजा क्यों करती हैं। यशोदा ने बताया कि इंद्र देव वर्षा कराते हैं, जिससे अन्न की पैदावार होती है और गायों को चारा मिलता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि यदि ऐसा है तो सभी को गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए क्योंकि गायें तो यहीं चरती हैं। उनके कहने पर ब्रजवासी इंद्र देव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। इंद्र देव को यह अ...