मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- मुरादाबाद। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा की जाती है। यह दीपावली उत्सव का प्रमुख दिन है। लाइनपार स्थित ज्योतिर्विद पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उसका पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में गोवर्धन को प्रकृति की रक्षा का प्रतीक माना गया है। इस बार गोवर्धन की पूजा 22 अक्तूबर को है। पूजर्न का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 8 बजकर 38 मिनट तक और दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 8 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक है। उधर, नीलकंठ महादेव मंदिर बुद्धि विहार के पुजारी पंडित उद्धव राज पंत ने बताया कि भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव का अभियान तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाकर गायों और गौ पालकों की रक्षा की थी। इसीलिए गोवर्धन को रक्षक के रूप में माना जाता है।...