रुडकी, जनवरी 3 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को खानपुर के गोवर्धनपुर में शिविर लगाया गया। विधायक उमेश कुमार ने शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन खुद देहात क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों की बात सुन रहा है, और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने इसे सरकार का एक अच्छा कदम बताया। उन्होंने बाद में एसडीएम सौरभ सिंह के साथ ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई की। एसडीएम ने बताया कि शिविर में कल 50 प्रार्थना पत्र दिए गए थे। इनमें ज्यादातर देहात क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन और खेतों पर जाने वाले चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...