देहरादून, फरवरी 7 -- लक्सर। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर शनिवार को खानपुर ब्लॉक की गोवर्धनपुर ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने गांव की सभी सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की। गांव की प्रधान सोनिया ने कहा कि अपने घर, पड़ोस व गांव को साफ-सुथरा रखना सरकार से ज्यादा हमारी खुद की जिम्मेदारी है। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन सिंह नेगी ने कहा कि अपने आसपास के पूरे वातावरण को साफ रखना हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत जरूरी है। उन्होंने देहात में स्वच्छता को लेकर बढ़ती जागरूकता को एक अच्छा संकेत बताया। इनके बाद सभी ने मिलकर पुरकाजी हरिद्वार नेशनल हाईवे और गांव की अन्य सड़कों पर साफ सफाई की। सहकारी समिति, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पुलिस चौकी परिसर में भी सफाई की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.