कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर देहात। सिकंदरा थाने में 19 नवंबर 2002 को दर्ज गोवध अणिनिम के मुकदमें में सुनवई पूरी होने के बाद एसीजेएम प्रथम की अदालत ने आरोपित अनीस पुत्र सुलेमान निवासी गांधीनगर सिकन्दरा को दोषी सिद्ध होने पर अदालत उठने तक की सजा सुनाई। इसकेसाथ ही उसपर दो हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसको 10 दिन के अतिरिक्त कारावास का भी आदेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...