सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- गोवंश लेकर जा रही पिकअप को हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेते हुए गोवंश को गोशाला भिजवा दिया। सोमवार को एक पिकअप चालक अपनी पिकअप गाड़ी में गाय व बछड़ा लेकर जा रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर ही हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पिकअप का पीछा कर कस्बे में आनंद बाग के पास रोक लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक से जानकारी ली। चालक द्वारा दिखाया गया परिवहन पत्र संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और बछड़े व गाय को कलसिया स्थित गोशाला भिजवा दिया। इंस्पेक्टर सतपाल भाटी का कहना है कि जांच की जा रही है, जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.