चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप सोमवार को गोवंश से लदी तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इसमें आधा दर्जन गोवंशों की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक और तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृत गोवंशों को नहर से बाहर निकाला। साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में पशु तस्करों, संदिग्धों और अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए जिले में प्वाइंट निर्धारित करते हुए बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। बार्डर पर पुलिस की बैरिकेटिंग देख गोवंश लादकर बिहार जा रहा डीसीएम वाहन भगवानपुर पुल होते हुए धरौली के रास्ते बिहार जाने के फिराक में थे। इस बीच नवहीं गांव के समीप तेज रफ्तार डीसीएम वाहन अचानक अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.