बांदा, जून 26 -- बांदा। संवाददाता तुर्रा पुल पर अचानक गोवंश आने से बाइक सवार दंपति भिड़ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। उसके पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दंपति अपनी भतीजी की ससुराल से गांव लौट रहे थे। फतेहगंज थानाक्षेत्र के ग्राम डढ़वा मानपुर निवासी 62 वर्षीय बेटा प्रसाद अपनी 60 वर्षीय पत्नी संपत देवी के साथ बाइक से गुरुवार सुबह अपनी भतीजी गीता की ससुराल ग्राम तेरा-ब गए थे। वहां से दंपति देर शाम लौट रहे थे। तुर्रा पुल के आगे सड़क पर अचानक सामने आए गोवंश से बाइक टकरा गई। इससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस ने दोनों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संपत देवी ने दम तोड़ दिया। प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.