बदायूं, जनवरी 17 -- उझानी/बदायूं, हिटी। घने कोहरे में उझानी क्षेत्र के बितरोई रेलवे स्टेशन के आउटर पर शुक्रवार रात छुट्टा गोवंश से टकराने के बाद बरेली से कासगंज जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के डिव्बे को चक्के उतरने से रेलमार्ग बाधित हो गया। जिससे अप और डाउन रेल संचालन को रोक दिया गया। इसकी सूचना इज्जतनगर रेल मंडल के कंट्रोल रूप को सूचना दी गई। इसके बाद कासगंज रेलवे स्टेशन से एआरटी ट्रेन बुलाई गई। इसके लिए कासगंज स्टेशन का आपात सायरन बज उठा। देर रात ही कासगंज और बरेली से इंजीनियरिंग विभाग की टीम बितरोई के लिए रवाना गई। शुक्रवार देर रात खाली मालगाड़ी बरेली से कासगंज जा रही थी। कासगंज में उसे लोड़ होना था। घने कोहरे के चलते बितरोई रेलवे स्टेशन के आउटर ट्रैक पर छुट्टा गोवंश से मालगाड़ी का इंजन टकरा गया। गोवंश का कुछ हिस्सा इंजन के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.