बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता पैलानी क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए जितने उपाय कर रहा है, वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। हिरन, नीलगाय, अन्ना गोवंश, नंदी का झुंड खेत की घेरबाड़ के तार को तहस-नहस कर खड़ी फसलों को खा रहे हैं। खेतों में फसलों को बचाने के लिए किसान रतजगा कर रहा है। जरा सी चूक होने पर उक्त जानवर हमलावर भी हो जाते हैं। किसान सुरेंद्र, जगदीश, मोहन आदि ने जिलाधिकारी व एसडीएम से कार्यवाही की मांग की है कहा कि धीरे-धीरे करके किसान भुखमरी की कगार पर पहुंचता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...