गाजीपुर, जनवरी 5 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पिकअप वाहन पर चार गाय और दो गाय के बच्चों को लेकर बिहार की तरफ जा रहा पिकअप टायर फट जाने के कारण पलट गया। दो गायों की मौत हो गई। तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची ने दो गाय और उनके बच्चों का इलाज कराने के बाद गोशाला में रखवाया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि गाड़ी के नंबर से वाहन स्वामी रामकुमार पुत्र शिवकुमार निवासी मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर के खिलाफ के संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पशु चिकित्सक के देखरेख में गोवंशो का इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...