बदायूं, जनवरी 3 -- बिनावर। छुट्टा गोवंश को लेकर जा रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों को ग्रामीणों ने संदिग्ध मानते हुए शोर मचा दिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश को ले जा रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मामला थाना बिनावर क्षेत्र के प्रयागराज-मेरठ हाईवे के पास का है। बताया गया कि आधा दर्जन से अधिक लोग छुट्टा गोवंश को लेकर बिनावर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ब्यौर गांव के ग्रामीणों से उनका आमना-सामना हो गया। गोवंश को इस तरह ले जाते देख ग्रामीणों को शक हुआ और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछतांछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव बजर मैरी के निवासी किसान हैं और छुट्टा गोवंश को ब्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.