हरिद्वार, मई 23 -- बहादराबाद, संवाददाता तीन गोवंश को एक छोटे हाथी में ले जाते समय चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने जिला बलोपासना प्रमुख बजरंग दल की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा किया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार रावली महदूद निवासी प्रजीत जिला बलोपासना प्रमुख ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि 22 मई को ग्राम अहमदपुर ग्रंट में विष्णु जो कि छोटे हाथी में क्रूरता पूर्वक तीन गोवंश को ले जा रहा था। जब छोटे हाथी को रोककर कागजात व इस सम्बंध में जानकारी ली गई तो कोई जानकारी नहीं दी गई। इस सम्बंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक विष्णु से जानकारी की तो वह कुछ बता नहीं पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.