बागपत, अप्रैल 22 -- डीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्थाई और अस्थाई गौ आश्रम स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है, इसलिए गोवंशों को लू से बचाने के इंतजाम मुक्कमल किए जाए। सभी गौ आश्रय स्थलों में कूलर और पंखे लगवाए जाएं। पेयजल की माकूल व्यवस्था की जाए। निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि जलपद में 21 अस्थाई गौ आश्रय स्थल, पांच बृहद संरक्षण केंद्र, पांच कान्हा गौशालाएं और 13 अपंजीकृत गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें कुल 10,621 गौवंश संरक्षित हैं। निर्देश दिए कि समस्त गौशालाओं में विद्युत कनेक्शन, पंखा, कूलर, तथा सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मृत गौवंश का तत्काल अंतिम संस्कार सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक गौशाला में लॉग बुक, भूमि पंजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.