बरेली, सितम्बर 26 -- बरेली। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने रिठौरा की गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में लगभग 60 गाये रखी जा सकती है मगर वहां केवल 22 गाये ही रह रही हैं। उनको भी समय पर चारा-दाना आदि उपलब्ध नहीं होता है। जानकारी लेने पर पता चला कि गोशाला में रोज भूसा मंगाया जाता है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। गोशाला में तमाम ट्रैक्टर आदि खड़े हुए थे। इनको भी हटाने के लिए कहा गया। निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.