बरेली, फरवरी 20 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। पशुपालन विभाग के नामित नोडल अधिकारी अपर निदेशक डॉ. मदनपाल सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा की। बरेली मंडल के गो आश्रय स्थलों की समीक्षा करने के बाद उन्होंने निर्देश दिए कि संरक्षित गोवंश के भरण पोषण के लिए फंड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड की जाएं। मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत लाभार्थियों का सत्यापन व फंड रिक्वेस्ट भी समय से पोर्टल पर अपलोड किये जायें जिससे लाभार्थी को भुगतान में विलंब न हो। यदि किसी लाभार्थी का बैंक खाता संख्या या आईएफएससी कोड में कोई बदलाव है तो उसे तुरंत सही कर दिया जाये। गो आश्रय स्थलों पर कार्यरत केयर टेकर का भुगतान समय से किये जाने के निर्देश दिये गये। गो आश्रय स्थल को चारागाह की भूमि से टैग किये जाने के निर्देश दिये गये। 30 गोवंशों स...