जामताड़ा, नवम्बर 15 -- गोवंश के संरक्षण को लेकर झारखंड में जन आंदोलन की जरूरत: अंगद पद्मनाभाचार्य जामताड़ा, प्रतिनिधि। सनातन और गोवंश की रक्षा का मुद्दा सिर्फ राजनीतिक मुद्दा ही नहीं बल्कि धर्माचार्यों के लिए भी यह एक बड़ा विषय बना हुआ है। रामानुज पीठ के आचार्य अंगद पद्मनाभाचार्य ने इस मुद्दे को लेकर जामताड़ा के नामूपाड़ा में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर गंभीरता पूर्वक उठाया है। केंद्र एवं राज्य सरकार से इस पर कड़े कदम उठाने की मांग की है। एक निजी कार्यक्रम में जामताड़ा पहुंचे आचार्य अंगद पद्मनाभाचार्य ने कहा कि झारखंड में एक जन आंदोलन की आवश्यकता है। जिससे गोवंश को सुरक्षा व संरक्षण मिल सके। उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठी झारखंड के संथाल परगना में प्रवेश कर रहे हैं, और यहां के ...