सहारनपुर, अप्रैल 18 -- रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन के निकट एक बाग में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। करीब दो घंटे तक हंगामा काटने के बाद कोतवाली प्रभारी ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं को बुधवार की रात सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के निकट एक बाग में गोवंश के कुछ अवशेष पड़े हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सूचना पर परिषद के जिला उपाध्यक्ष जयराज पंवार, पंकज सैनी, आकाश चौधरी, पंडित दिग्विजय शर्मा, आकाश चावला, सचिन अग्रवाल, कर्ण आदि कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा काटा। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया और मौके से बरामद अवशेष को गड्ढा खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.