मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर, संवाददाता । डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर डीपीआरओ ने गोवंश आश्रय स्थल से पशु तस्करी के मामले में ग्राम पंचायत सोनबरसा के सचिव को निलंबित कर दिए। वहीं पशुधन प्रसार अधिकारी को निलंबित करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने एडी पशु पालन को पत्रावली भेज दी गई है। डीएम ने लालगंज के पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। लालगंज ब्लाक के सोनबरसा निराश्रित पशु आश्रय स्थल से पशुओं की तस्करी कर वध के लिए बिहार भेजे जाने के मामले का खुलासा किए जाने के बाद डीएम पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को पशु पालन विभाग के अफसरों को अपने कार्यालय में तलब कर लिए। डीएम के सख्त रूख को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सोनबरसा के ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण लाल को निलंबित कर दिए। डीपीआरओ ने इस मामले में ग्राम व...