सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- सुलतानपुर, संवाददाता। गोवंश आश्रय स्थल पीढ़ी, विकास खंड जयसिंहपुर का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में साफ-सफाई, खान-पान, पेयजल व्यवस्था, छाया के लिए टीनशेड, भूषा, हरा चारा की जानकारी ली। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा, गोवंशों के लिए हरा चारा व दाना उपलब्ध कराया जाए। बोले गोशाला में गोवंशों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आस-पास के आवारा पशुओं को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़ा जाए। जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों को यहां कुल 318 गोवंश संरक्षित मिले, इसमें 193 नर व 125 मादा हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि गोवंशों के छाया के लिए चार टीन शेड का निर्माण कराया गया है। उक्त गोवंश आश्रय स्थल पर छह केयर टेकर कार्यरत हैं। कहा, गोवंशों हेतु हरे चारे का प्रबंध स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.