भदोही, जनवरी 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने गौ आश्रय स्थल की समीक्षा बैठक विभागीय अधिकारियों संग ली। इसमें चारागाहों की जमीन पर हरा घास की खेती करने का निर्देश देते हुए शीत से बचाव के लिए पशुओं को बोरा-चट्ट ओढ़ाने के साथ ही तिरपाल लगाने पर बल दिए। जिन ग्राम पंचायत के पास चारागाह की भूमि है वहां की ग्राम पंचायत चारा का उत्पादन कर गौशालाओं को उपलब्ध कराएं। इस दौरान सीडीओ निर्देशित किए कि ग्राम पंचायत जो चारा हरा चारा उपलब्ध कराएंगी उसकी प्रतिपूर्ति गौशालाएं वहन करेंगे।,साथ ही साथ चारे उत्पादन के पश्चात नजदीकी गौशालाओं से संपर्क कर चारा उपलब्ध कराएंगे। सभी कार्यों का परवेक्षण खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी करेंगे। कार्य में लापरवाही कोताही बरतने पर सख्...