हरदोई, फरवरी 10 -- पाली। भाला मारकर गोवंशों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव भरखनी में 26 जनवरी की सुबह खेतों में एक गाय और एक सांड़ की हत्या भाला मारकर कर दी गई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों ने काफी आक्रोश जताया था। मंगलवार को भरखनी निवासी धीरपाल सिंह ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 25 जनवरी को रात साढ़े दस बजे के आसपास गांव में घूम रहे गाय और सांड़ को गांव निवासी जहूर खां, मोमीन खां, जमालू खां ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर लाठी, कुल्हाड़ी, भाला मारकर मिश्रा मेडिकल स्टोर के सामने दोनों जानवरों को पीटा। इससे गाय और सांड़ की मृत्यु हो गई थी। धीरपाल ने बताया कि जानवरों को मारते हुए गांव के वेदपाल सिंह व रानू सिंह ने देखा। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभियोग दर्ज किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.