बांदा, जून 19 -- बांदा। संवाददाता कनवारा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक दो गोवंशों को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे सड़क पर ही गोवंशों की मौत हो गई। इसकी जानकारी गोरक्षा समिति के सदस्यों को हुई तो आक्रोश फूट पड़ा। समिति सदस्यों ने हाइवे जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक मुख्य मार्ग बाधित रखा। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद आक्रोशितों को समझाकर हटा पाई, तब जाम खुला। समिति जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के मुताबिक, भोर करीब चार बजे तेज रफ्तार वाहन दो गोवंशों को टक्कर मारते हुए निकल गए। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। सुबह आठ बजे जानकारी पर घटनास्थल पहुंचे। समिति के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। घटनास्थल पर बैरियर और मार्ग पर ईंट रखते हुए ट्रैफिक को रोक दिया गया। सुबह आठ से 11 बजे तक एक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.