गंगापार, जून 2 -- सोमवार को एसडीएम बारा और खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ ने क्षेत्र के विभिन्न गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया औचक संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और कहा कि गोवंशों की देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ओठगी, तरहार, मदुरी, चकशुचेर, जनवा कन्हा उपवन, झंझरा चौबे चौखटा एवं कोहड़िया स्थित गोशालाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, चारे-पानी की उपलब्धता सहित गोवंशों की समुचित देखरेख की स्थिति का गहन अवलोकन किया। एसडीएम बारा संदीप तिवारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि हरे चारे की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं जहां कहीं भी कमियां दिखाई दे रही हैं, उन्हें शीघ्रता से दूर किया जाए। खासतौर पर ओढगी गांव की गोशाला में टीन शेड का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.