पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। एक ग्रामीण ने गौवंशीय पशु की बेरहमी से पिटाई लगाई। जिससे वह घायल हो गया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना हजारा क्षेत्र के गांव नहरोसा के रहने वाले रामकुमार पुत्र सुंदरलाल गांव के चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को गांव में आजाद पुत्र मुस्तफा एक सांड को क्रूरता पूर्वक डंडों से पीट रहा था। पिटाई से सांड के मुंह से खून बहने लगा और वह घायल हो गया। चौकीदार रामकुमार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आजाद पुत्र मुस्तफा निवासी नेहरोसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...