रामपुर, नवम्बर 3 -- क्षेत्र के गांव करीमपुर में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की देर रात तेंदुए द्वारा दो गोवंशीय पशुओं के शिकार करने के बावजूद वन विभाग की ओर से पिंजरा नहीं लगाए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से तेंदुआ गांव और आसपास के जंगलों में घूम रहा है। शुक्रवार की रात उसने दो गोवंशीय पशुओं का शिकार कर डाला। जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर केवल औपचारिकता निभाकर लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की हरकतें लगातार बढ़ रही हैं। वह रात के समय घरों के पास तक आ जाता है जिससे लोग भयभीत हैं और अंधेरा होते ही घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर जल्द पिंजरा नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.