नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में चल रहीं तीन दिवसीय गोल्डन गोल कप ओपन प्रतियोगिता का खिताब गोल हंटर टीम ने अपने नाम किया। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में गोल हंटर ने गोल्डन एफसी को 4-0 से हराकर कप अपने नाम किया। इससे पहले हुए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी टीम से शानदार प्रदर्शन किया। जीत के बाद विजेता टीम को 11,000 नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता टीम को 7,100 नकद पुरस्कार दिया गया। कॉलेज के प्रेसिडेंट राजीव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को समग्र विकास का माध्यम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...