हापुड़, मार्च 20 -- नगर के मुख्य बाजार गोल मार्केट के व्यापारियों ने बुधवार को एसडीएम सदर ईला प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाजार से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की मांग की। साथ ही समय समय पर छापेमार कार्यवाही की मांग की। गोल मार्केट के व्यापारियों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि गोल मार्केट शहर का मुख्य बाजार है। लेकिन इस बाजार में अस्थाई दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण है। इससे ग्राहकों और दुकानदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ती हैं। जिससे बाजार में ग्राहकों का आना भी कम हो गया है, जिसका प्रभाव दुकानदारों पर पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से अस्थाई दुकानदारों का कब्जा हटवाने और समय समय पर कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर विकास कंसल, गौरव कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कंसल, संतोष कुमार, मोहनलाल, संजीव गुप्ता आदि शामिल रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.